Latest News

Article Source



Article Source - jagran

Article Source - madhepuratimes

Article Source -

Article Source -

Article Source -

Article Source -
Read More

लड़की से छेड़खानी पड़ा महंगा, लोगों ने सिखाया सबक

समस्तीपुर.न्यूज़ डेस्क: नगर थाना क्षेत्र में एक लड़के को लड़की छेड़ना बहुत महंगा पर गया. उसकी इस हरकत से लोग इतना गुस्सा हुए कि उसकी जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है.

जानकारी मिली है कि जिला के नगर थाना क्षेत्र के मगरदही गांव में एक लड़की को एक मनचले ने छेड़ दिया. लड़की उसी के गांव की रहने वाली है. जब लोगों को इसकी जानकारी हुयी तो उन्होंने बीच सड़क पर ही लड़के की जमकर पिटाई कर दी.

लोगों ने हाथ, घूंसे और थप्पड़ से उसकी पिटाई करते हुए चेतावनी दी कि वह आगे से ऐसा न करे. पुलिस को जब मामले कि जानकारी मिली तो मौके पर पंहुंच लड़के को हिरासत में ले लिया.

Read More

राज्य में 11 से गुल होगी बिजली!

राज्यभर के विद्युत्कर्मियों ने 11 फरवरी से हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया है. इस संबंध में बिजली कंपनियों के एमडी के साथ उनकी बैठक बेनतीजा रही है.

कर्मियों की 11 सूत्री मांगों में मुख्य रूप से ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मरनेवाले लोगों को समय पर मुआवजे का भुगतान करना शामिल है. बताया जा रहा है कि अब तक कुल 32 लोगों की जान ड्यूटी के दौरान जा चुकी हैं जिनके परिजनों को कोई मुआवजा तक नहीं मिल पाया है.

आरोप लगाया जा रहा है कि मौत होने के बाद काम कराने वाली एजेन्सी और कंपनी इन्हें अपना कर्मी तक मानने से इंकार कर देती है. राज्य में कुल साढ़े सात हजार कर्मी कार्यरत हैं और इनके हड़ताल पर जाने से बिजली व्यवस्था चरमराने की पूरी संभावना दिख रही है.

Read More

भाभी की इस बेहद गन्दी आदतों के कारण देवर ने की आत्महत्या

लखनऊ.न्यूज़ डेस्क. हर रिश्ते की एक सीमा होती है और उसे लांघना किसी-न-किसी अपराध को दावत देना होता है. कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के बरेली में जहाँ एक औरत अपने देवर की मौत की वजह बनी. इस बात का खुलासा खुद देवर ने मरने से पहले अपनी चार पन्नों को चिट्ठी में की है.

दरअसल बरेली पुलिस को 19 जनवरी को एक कब्रिस्तान में खून से सनी एक नौजवान की लाश मिली. उसकी कनपटी पर गोली लगी थी. उसके हाथ में तमंचा था. जब पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब से चार पन्नों की एक चिट्ठी मिली.

चिट्ठी पढ़ते ही पुलिस दंग रह गयी. जिस-जिस ने उस चिट्ठी में लिखी बात को सुनी उन्हें अपने कानों पर विश्वास नही हुआ. वह यकीन ही नही कर पा रहे थे कि किसी के मौत का कारण यह भी हो सकता है.

देवर ने आत्महत्या करने से पहले अपनी भाभी पर एक घिनौना आरोप लगाया है. देवर ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि उसकी भाभी अकेले में उसके साथ अश्लील हरकत करती थी. उसे छेड़ती थी.

चिट्ठी में लिखा है कि जब घर में कोई नही होता था तो उसकी भाभी उसे कमरे में ले जारकर उसे शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए मजबूर करती थी. वह अपनी भाभी की ऐसी हरकतों से परेशान हो गया था. इतना परेशान कि उसे अपनी भाभी से घिन आने लगी थी.
इस बारे में उसने अपने भाई को भी बताया मगर उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया. उसने बताया कि उसका भाई बहुत शरीफ है. वह अपने भाई को धोखा नही देना चाहता था.

उसने आगे लिखा है कि उसकी भाभी के सम्बन्ध अन्य मर्दों के साथ भी थे. अंत में उसने लिखा कि वह भी अपनी भाभी के जाल में फंस गया और उनके जाल से बचने के लिया ही आत्महत्या कर रहा है. इसके अलावा मेरा पास कोई रास्ता नहीं था.


Read More

डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलरों को सहवाग ने दिए क्रिकेट के टिप्स


Virender Sehwag playing cricket with WWE Superstar 5दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार और शनिवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई लाइव इंडिया फाइटिंग का आयोजन किया गया है। इस दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूई के स्टार दिगज्जों ने क्रिकेट के प्रति ख़ास रुचि दिखाई।
डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलरों ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से क्रिकेट के काफी गुर सीखे। इतना ही नहीं इन स्टार रेसलर्स ने क्रिकेट की बारीकियां सीखने के साथ-साथ, इस खेल का काफी मज़ा भी लिया।


रेसलर्स के साथ सहवाग के बेटों ने भी खेला क्रिकेट-
डब्ल्यूडब्ल्यूई के स्टार रेसलर्स को क्रिकेट के गुर सिखाते समय सहवाग के साथ उनके बेटे वेदांत और आर्य वीर भी मौजूद थे। इस मौके पर अमेरिका के सॉफ्ट बॉल और बेसबॉल प्लेयर्स रहे चार्लेट और डाल्फ ने भी क्रिकेट के खेल में दिलचस्पी दिखाई और क्रिकेट की पिच पर हाथ आजमाए। उन्होंने सहवाग का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह सहवाग का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने पहली बार उन्हें क्रिकेट खेलने और सीखने का मौका दिया।
Virender Sehwag playing cricket with WWE SuperstarImage Source:
इस दौरान सभी प्लेयर्स ने क्रिकेट के खेल का काफी मज़ा लिया। सहवाग के बेटे के साथ चार्लेट ने काफी देर तक क्रिकेट खेला। सहवाग के बेटे ने चार्लेट के लिए गेंदबाज़ी की और उन्होंने अपने बल्ले से कई बार अच्छे शॉट भी लगाए। इतना ही नहीं सहवाग ने भी क्रिकेट की बॉल हाथ में लेकर डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर्स को इस खेल के बारे में काफी कुछ बताया। ऐसा लग रहा था कि जैसे डब्ल्यूडब्ल्यूई के स्टार रेसलर्स अब रेस्लिंग छोड़ कर क्रिकेट में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे हों।
Virender Sehwag playing cricket with WWE Superstar 2Image Source:


Read More

आ गया आपके इशारों के साथ चलने वाला सूटकेस

आप जब कई बार सफर पर जाने की सोचते होंगे तो सबसे पहले आपके दिमाग में सामान से भरा भारी भरकम सूटकेस उठाने का ख्याल जरूर आता होगा। जो उठाने से पहले ही सिर्फ सोचने में ही लोगों को काफी थका-थका सा
बना देता है, लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा सूटकेस लेकर आए हैं जिसको ना तो आपको पकड़ने की जरूरत पड़ेगी और ना ही उठाने की। इस सूटकेस की सबसे खास बात यह है कि यह सूटकेस आपके इशारों पर काम करेगा। अब आप सोच रहे होंगे कि हम मजाक कर रहे हैं, लेकिन यह मजाक नहीं बल्कि सच है। इजरायल के एनयूए रोबोटिक्स के वैज्ञानिकों ने लोगों को भारी भरकम सूटकेस उठाने की समस्या से निजात दिलाने के लिए ऐसे अनोखे सूटकेस का निर्माण कर लिया है। यह सूटकेस सच में आपके इशारे पर आपके साथ-साथ रहेगा।
एनयूए रोबोटिक्स संस्थान के मुताबिक इस सूटकेस में कैमरा, सेंसर और ब्लूटूथ लगा हुआ है। यह यूजर्स के स्मार्टफोन से कनेक्ट होने के बाद उनके निर्देशों का पालन करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह सूटकेस इतना ज्यादा स्मार्ट है कि अगर किसी अंजान शख्स ने इसे छूने की कोशिश भी की तो इसमे अलार्म बजना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अगर कोई इस सूटकेस को चोरी या छीनने की कोशिश करेगा तो इसका अलार्म और भी जोर-जोर से बजने लगेगा। साथ ही इस सूटकेस को अपने साथ ले जाने से आपको अपने मोबाइल चार्जिंग आदि की समस्या भी नहीं होगी। इस सूटकेस में एक यूएसबी सॉकेट लगा हुआ है जिससे आप अपने टैबलेट और मोबाइल को चार्ज भी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इस सूटकेस का वजन सिर्फ 1.5 किलो है, जिसे आसानी से उठाया भी जा सकता है। यह सिर्फ प्लेन सर्फेस पर ही चल सकता है। हालांकि इसे दूसरी जगहों जैसे सीढ़ियों पर चलाने के लिए, साथ ही और नए फीचर जोड़ने के लिए वैज्ञानिक इस पर काम कर रह हैं। वैसे यह सूटकेस लगभग अगले साल तक लोगों के बीच पहुंच जाएगा।
Read More

हरियाणा के इस किसान ने किया दावा कि एक ही पेड़ पर उगे, आलू और टमाटर

हरियाणा के जींद जिले में रहने वाले एक किसान ने लोगों को उस वक़्त हैरान कर दिया, जब उसने दावा किया कि उसके लगाए गए पेड़ पर आलू और टमाटर साथ-साथ उगे हैं. लुदाना गांव के रणबीर ने बताया कि
लगभग छह महीने पहले उसे सड़क पर कुछ आलू पड़े मिले थे, जिसे उसने बो दिया था. लगभग दो हफ़्तों बाद उस पेड़ पर फूल खिलने लगे. बाद में वे फूल हरे रंग के फलों में बदल गए, जो दिखने में टमाटर जैसे लग रहे थे.

रणबीर ने कहा कि फल का स्वाद और रूप टमाटर जैसा ही था. उन्होंने आगे बताया कि जब उस पेड़ को उसने ज़मीन से उखाड़ा तो उसके नीचे चार से छह आलू प्राप्त हुए. पीटीआई के अनुसार दूसरे किसानों ने बताया कि “जब हमने इस बात को सुना तो हमें बिलकुल विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब उस जगह पर जाकर देखा तो हमने पाया कि वास्तव में एक ही पेड़ पर टामाटर और आलू उग रहे थे”.
Source: zeenews
Read More

ये महिला फोन नंबर देकर लोगों को बुलाती थी घर और फिर...

पुलिस ने महिलाओं के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो पहले मर्दो को फोन नंबर देकर घर बुलाती और फिर दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐंठती थी। मामला जयपुर का है जहां महिलाएं ज्वैलर्स व कपड़ा व्यापािरयों की
दुकान खरीददारी के लिए जाती थी। फिर वहां मौका देखकर व्यापारियों को झांसे में ले लेती थीं और फोन नंबर का आदान-प्रदान करतीं।

इसके बाद व्यापािरयों को उलझाकर घर बुलाती। घर में दरवाजा बंद कर आरोपी मारपीट करते। इसके बाद गिरोह के सदस्य दिलीप व राकेश दोनों महिलाओं के साथ व्यापरियों की मोबाइल में फोटो खींच लेते। ब्लैकमेल कर रुपए नहीं देने पर दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देते। बदनामी के डर से पीड़ित समझौते के लिए तैयार हो जाते।

इस तरह वह लोगों को ब्लैकमेल करती थी। पुलिस ने व्यापारी की निशानदेही पर महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताश करने में जुटी हुई है।






Article source - punjabkesari.com
Read More

लेडी गागा ने कराया मंगेतर के साथ कैनवस पर सेक्स का फोटोशूट

लेडीगागा जब तक कुछ अलग हटकर न करें तब तक लेडी गागा लेडी गागा नहीं हैं। इस बार उन्होंने फिर से कुछ बहुत ही अनोखा कर डाला है। अपने मंगेतर टेलर किने के साथ पेंटिंग कैनवस पर उन्होंने सेक्स के दौरान सेल्फी
खिंचवाई। यह तस्वीर वी मैगजीन का कवर पेज भी है।
इस कवर शूट में लेडी गागा और उनके मंगेतर पेन्ट के कलर में रंगे हैं और दोनों न्यूड हैं।
कैनवस पर इस तरह से फोटो शूट कराने का आइडिया उनके मंगेतर ने ही दिया। मशहूर पॉप गायिका ने कहा, जब हम पहली बार मिले थे तो टेलर ने मेरे पूरे शरीर पर पेन्टिंग कर डाली थी। उसने ही मुझे कैनवस पर प्यार करने का सुझाव दिया।
हालांकि यह केवल अटेंशन का जरिया नहीं था बल्कि इससे मानसिक रोगियों के लिए फंड इकट्ठा किया जाएगा।





Article source - indiatimes.com
Read More

सुहागरात के अगले दिन ही यह दुल्हनें करती थी गंदा काम...

शादी दो लोगों और परिवारों के बीच विश्‍वास का सबसे नाजुक रिस्‍ता होता है लेकिन पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवकों को ठगने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह का सरगना नसीराबाद निवासी गफ्फार एमपी,
गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की महिलाओं और लड़कियों के साथ मिलकर ये काम कर रहा था।
गिरोह के शिकार होने वाले दो पीड़ितों के बयान के मुताबिक पहले सरगना उन्हें लड़कियां दिखाता, फिर सिंदूर और माला पहनवा कर शादी का नाटक किया जाता। बाद में लड़की सुहागरात के अगले दिन घर के जेवर व अन्य कीमती सामान समेट कर फरार हो जाती। गिरोह का सरगना रिश्ता कराने की एवज में डेढ़ से दो लाख रुपए पहले ही वसूल कर लेता था।
पुलिस के अनुसार गिरोह का शिकार बने कैलाश ने बताया कि दूर के रिश्तेदार हजारीलाल ने उससे संपर्क कर सुंदर और सुशील लड़की से शादी कराने का वादा उससे किया था। हजारी ने उसे एक गेस्ट हाउस में बुलाया, जहां आठ युवतियां और एक महिला भी थी। कोमल नामक युवती से उसकी शादी करीब 1 लाख 50 हजार रुपए में तय कर दी गई। सौदा तय होने के बाद इन लोगों ने माला और सिंदूर मंगवा कर वहीं पर शादी की रस्म पूरी कर दी। सुहागरात के मौके पर कोमल ने बहाना बनाकर कैलाश को खुद से दूर रखा। सुबह वह नींद से उठा तो कोमल गायब थी और बाद में पता चला कि कोमल उसके दिए हुए सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई।







Article source - news24online.com
Read More

शहीद निरंजन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युवक गिरफ्तार

केरल पुलिस ने एक फेसबुक यूजर को पठानकोट एयरफोर्स एयरबेस पर हुए आंतकी हमले में शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन पर अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद राष्ट्रदोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।


24-वर्षीय आरोपी अनवर ने लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन के शहीद होने की खबर सामने आने के बाद अपने फेसबुक कमेंट में लिखा, 'एक मुसीबत कम हुई, अब! अब उनकी पत्नी को वित्तीय सहायता और नौकरी दी जाएगी। आम आदमी को कुछ नहीं मिलता। कैसा बदबूदार लोकतंत्र है!' उसके इस कमेंट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उसकी आलोचना शुरू कर दी।
अनवर ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लिखा है कि वह एक मलयालम न्यूजपेपर 'माध्यमम' के लिए काम करता है। हालांकि अखबार के मैनेजमेंट ने इस बात से स्पष्ट इनकार करते हुए उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत लिखाई। मैनेजमेंट की शिकायत के बाद ही एसीपी जोसी चेरियन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कोडुर स्थित उसके घर से आईपीसी के सेक्शन 124 (राष्ट्रदोह) के तहत मंगलवार दोपहर 1:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी अनवर एक राशन की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। उसने अपनी प्रोफाइल को गंभीर बताने के लिए ही अखबार का नाम लिखा था। एसीपी चेरियन के मुताबिक, 'कॉमेंट को डिलीट कर दिया गया था, ऐसे में पोस्ट को रीकवर कर पाना मुश्किल होगा। लेकिन मामले में पूछताछ जारी है।'






Article source - news24online.com
Read More
Previous PostOlder Posts Home
Powered by Blogger.

About

Random Posts

Video of Day

News

Blogger templates

Lorem 1

Shooting

Racing

Lorem 4

Video of Day

Sponsor Advertisement

Join Us

Blogroll

Pages

Advertisement

Ads

Advertisement

Advertisement With Us

Technology

Month Popular News