Latest News

अफसर, नेता और कारोबारी वॉट्सएप पर बुक करते थे लड़कियां

क्राइम ब्रांच और पुलिस ने शनिवार शाम देह व्यापार के अड्डों पर छापा मारकर बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इसमें अफसर, नेता, कारोबारी भी जुड़े हैं। लड़कियों की बुकिंग वॉट्सएप पर होती थी। पसंद आने पर बड़े होटल और पॉश कॉलोनियों में फ्लैट में पहुंचाई जाती थीं।

क्राइम ब्रांच एएसपी विनय प्रकाश पॉल के मुताबिक, एक गुप्त शिकायत में बताया गया था कि आरोपी एक वेबसाइट पर लड़कियों की बुकिंग करते हैं। पुलिस ने ग्राहक बनकर नंबर पर कॉल किया। शनिवार को 15 हजार रुपए व होटल चार्ज में डील पक्की हुई। लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित होटल लॉर्ड्स-लेन में मिलने बुलाया गया। जैसे ही लड़की होटल के रूम में पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का सरगना सागर जैन है। उसके तार दिल्ली, मुंबई, बंगाल, जयपुर, बेंगलुरु, सूरत, अहमदाबाद, भुबनेश्वर से जुड़े हैं। आरोपी इन शहरों से लड़कियां बुलाता था। वह ग्राहकों से मोबाइल पर संपर्क में रहता था। उनसे वॉट्सएप पर ही डील करता था। पहले लड़की के फोटो भेजकर भाव तय करता था। ऑर्डर के मुताबिक ग्राहक को होटल या फ्लैट में बुला लेता था।
एजेंट और प्रेमिका करती थी डील
आरोपी करीब 5 साल से देह व्यापार में है। उसने कई एजेंट बना रखे हैं। उसकी प्रेमिका भी इस धंधे में शामिल है। वह लड़की और ग्राहकों के संपर्क में रहती है। बड़ी पार्टियों के लिए भी लड़कियां सप्लाई करता था। प्रारंभिक पूछताछ में डोली, हेमंत, कालू, कपिल के नाम सामने आए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सागर द्वारा बुलाई गई लड़कियां होटल लॉर्ड्स-लेन व गैलेक्सी में ठहरती थीं। उसने स्कीम-54 और स्कीम-78 में बंगले किराए पर ले रखे थे। डील के मुताबिक ग्राहकों को बंगले में ही बुलाता था। उसके महालक्ष्मी नगर क्षेत्र की मल्टियों में भी फ्लैट हैं। एएसपी के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है। कॉल डिटेल के आधार पर ग्राहक और साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पार्लर और होटल में पकड़े गए आरोपी
लायरा पति फिरोज खोखरे निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी
पिंकी पति गणेश ठाकरे निवासी न्यू प्रिंस नगर
आंचल पति संजय चौहान निवासी संचार नगर
विशाल पिता मोतीलाल निवासी छोटा बांगड़दा
योगेश पिता रतनलाल सोनी निवासी वेंकटेश नगर
हर्षद पिता कमल कुमार जैन निवासी महेश नगर
राजेंद्र पिता पंढरीनाथ सोनी निवासी जवाहर नगर
(सभी आरोपी श्रीनगर स्थित श्री लीला अपार्टमेंट से पकड़े गए)
विजय पिता सतीशचंद्र परमार निवासी भोलनाथ कॉलोनी
यास्मीन पति सलीम खान निवासी आजाद नगर
मोनिका पति लोकेंद्र परमार निवासी कालानी नगर
रीना पति राम सिंह मेवाड़ा निवासी सपना संगीता के सामने
सपन पिता विनोद शर्मा निवासी सुदामा नगर
(रेड ऐपल मसाज पार्लर से पकड़ाए आरोपी)
प्रकाश पिता कैलाश चंद्र राठौर निवासी स्कीम-103
शैलेंद्र पिता देवेंद्र सिंह ठाकुर निवासी प्रकाशचंद्र सेठीनगर
अजय पिता अरमजीत लाड निवासी शालीमार मालवा
सीमा पति गोरेलाल राठौर निवासी फरीदनगर खजराना
विनीता पति बारेलाल अहिरवार निवासी फरीदनगर खजराना
जया पति संदीप चौहान निवासी बाणगंगा
जा-वी पति राज शर्मा निवासी गोकुलनगर
ज्योति पति मुकुंद शर्मा निवासी करुणा सागर अपार्टमेंट
(जेनिस मसाज पार्लस से पकड़ाए आरोपी)
ऐनी पिता राम सामून किशनबाद दिल्ली (मूलतः बंगाल)
मुकेश पिता शंकर लाल निवासी रेवारी बांसवाड़ा
दिलीप पिता सुरेश सर्डी निवासी बांसवाड़ा
प्रिया पिता महेश विश्वकर्मा निवासी रसोमा चौराहा
जया पिता विजय निवासी विजय नगर
सोनाली पति राजेंद्र शर्मा निवासी शिवशक्ति नगर
मनीष पिता कल्याणमल अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर
(होटल लॉर्ड्स लेन व अन्य स्थान से पकड़े गए आरोपी)





article source - abpnews.in
Next PostNewer Post Previous PostOlder Post Home
Powered by Blogger.

About

Random Posts

Video of Day

News

Blogger templates

Lorem 1

Shooting

Racing

Lorem 4

Video of Day

Sponsor Advertisement

Join Us

Blogroll

Pages

Advertisement

Ads

Advertisement

Advertisement With Us

Technology

Month Popular News