दिल्ली में शुक्रवार से ऑड-ईवन योजना लागू हो गई है। दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन फॉर्मूला अपनाया है।
ये फॉर्मूला अपनाने वाला दिल्ली देश का पहला राज्य है।
ये योजना 15 जनवरी तक ट्रॉयल के तौर पर लागू रहेगी। योजना के तहत ऑड नंबर वाले दिन ऑड नंबर की गाड़ियां चलेगी, और ईवन नंबर के दिन ईवन नंबर की गाड़ियां चलेंगी। बता दें कि अभी इस योजना में सिर्फ कारों का शामिल किया गया है।
योजना की समीक्षा के बाद आने वाले वक्त इस योजना में दो पहिया वाहनों को भी शामिल किया जा सकता है। नियम तोड़ने वालों से दो हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा, वहीं आम जनता से ज्यादा किराया वसूल करने वाले ऑटो चालकों से भी जुर्माना लिया जाएगा।
Article source - news24online.com
