दुनिया की सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मेसेजिंग सर्विसेज में से एक वॉट्सऐप गुरुवार को कुछ समय के लिए डाउन हो गया,
जिसके कारण इसके यूजर्स का न्यू इयर ईव का मजा किरकिरा हो गया।
वॉट्सऐप के डाउन होने के कारण लाखों यूजर्स अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को न तो मेसेज भेज पा रहे थे और न ही कोई मेसेज रिसीव कर पा रहे थे, जिसकी वजह से न्यू इयर ईव का मजा थोड़ा किरकिरा हो गया।
यह समस्या भारतीय समयानुसार लगभग 10 बजे शुरू हुई थी। इस मेसेजिंग सर्विस के दुनिया भर में फैले कई यूजर्स ने पाया कि उन्हें मेसेज को भेजने और रिसीव करने में दिक्कत हो रही है।
न्यू इयर ईव इस इंस्टैंट मेसेजिंग सर्विस के लिए सबसे व्यस्त दिनों में से एक था। वॉट्सऐप ने सितंबर, 2015 में बताया था कि दुनियाभर में इसके करीब 90 करोड़ यूजर्स हैं।
Article source - indiatimes.com
