Latest News

जापान ने भारत को परमाणु परीक्षण न करने की दी चेतावनी

असैन्य परमाणु ऊर्जा पर सैद्धांतिक तौर पर सहमति के बाद जापान ने कहा कि भारत द्वारा परमाणु परीक्षण करने पर वो अपने समझौते पर समीक्षा करेगा। जापान ने कहा कि हालांकि उसे उम्मीद है कि भारत ऐसा नहीं
करेगा। यदि दोनों देशों के बीच सहमति अगर समझौते में बदल जाता है तो जापान का परमाणु करार पहली बार ऐसे किसी देश से होगा जो परमाणु अप्रसार संधि में शामिल नहीं हुआ है।
जापान के प्रेस और सार्वजनिक और कूटनीतिक मामलों के महानिदेशक यासुहिसा कावामुरा ने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि भारत अपनी प्रतिबद्धता से पीछे हटेगा। हां अगर भारत परमाणु परीक्षण की दिशा में आगे बढ़ेगा तो जापान स्वाभाविक तौर पर समीक्षा करेगा।
जापान का परमाणु ऊर्जा बाजार में एक महत्वपूर्ण स्थान है।उसके साथ परमाणु करार से भारत को अपनी परमाणु संयंत्रों के विस्तार में मदद मिलेगी। नौवीं भारत-जापान शिखर वार्ता के दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु समझौते पर नई दिल्ली में हस्ताक्षर किया गया।
जापान ने भारत की 'मेक इन इंडिया' पहल का समर्थन किया है, भारत में निर्माण के लिए जापानी कंपनियों को प्रोत्साहन देने के लिए 12 अरब डॉलर का कोष सृजित किया गया है। जापान ने भारत के लिए ओवरसीज डेवेलपमेंट असिस्टेंस के तहत पांच अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है।
article source - jagran.com
Next PostNewer Post Previous PostOlder Post Home
Powered by Blogger.

About

Random Posts

Video of Day

News

Blogger templates

Lorem 1

Shooting

Racing

Lorem 4

Video of Day

Sponsor Advertisement

Join Us

Blogroll

Pages

Advertisement

Ads

Advertisement

Advertisement With Us

Technology

Month Popular News