हरियाणा
के जींद जिले में रहने वाले एक किसान ने लोगों को उस वक़्त हैरान कर दिया,
जब उसने दावा किया कि उसके लगाए गए पेड़ पर आलू और टमाटर साथ-साथ उगे हैं.
लुदाना गांव के रणबीर ने बताया कि
लगभग छह महीने पहले उसे सड़क पर कुछ आलू पड़े मिले थे, जिसे उसने बो दिया था. लगभग दो हफ़्तों बाद उस पेड़ पर फूल खिलने लगे. बाद में वे फूल हरे रंग के फलों में बदल गए, जो दिखने में टमाटर जैसे लग रहे थे.
रणबीर ने कहा कि फल का स्वाद और रूप टमाटर जैसा ही था. उन्होंने आगे बताया कि जब उस पेड़ को उसने ज़मीन से उखाड़ा तो उसके नीचे चार से छह आलू प्राप्त हुए. पीटीआई के अनुसार दूसरे किसानों ने बताया कि “जब हमने इस बात को सुना तो हमें बिलकुल विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब उस जगह पर जाकर देखा तो हमने पाया कि वास्तव में एक ही पेड़ पर टामाटर और आलू उग रहे थे”.