Latest News

20 साल पुरानी फोटो दिखाकर 50 साल के एनआरआई ने इस छात्रा से की शादी

भारत में एनआरआई दुल्हों का कैसा क्रेज है यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है. इसी का फायदा उठाते हैं कुछ शातिर एनआरआई देश की भोली-भाली लड़कियों को ठगने के लिए. भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अली मुर्तजा ने
अपनी शादी करने के लिए जो फरेब किया उसने एक लड़की के सारे अरमान मिट्टी में मिला दिया. 50 साल के अली मुर्तजा ने अपनी 20 साल पुरानी फोटो दिखाकर लखनऊ की आईटी कॉलेज की पूर्व छात्रा से धोखे से शादी कर ली.

धोखा यहीं नहीं हुआ. अबू धाबी में ससुराल में कुछ दिन बीते तो पता चला कि अली मुर्तजा तो पहले से ही शादीशुदा है. विरोध किया तो एडजस्ट करने की नसीहत मिली. जुबां बंद नहीं हुई तो बिजली का करंट दिया गया और भूखा रखा गया.
जेठ ने ज्यादती की कोशिश की. दूसरे कारोबारियों के साथ मीटिंग में ले जाकर उन्हें सौंपने का प्रयास किया गया. सितम यहीं नहीं रुका, मारपीट कर घर से बाहर कर दिया गया. फिर समझौता कर शौहर देश में छोड़कर ऐसा भागा कि लौटकर पीछे नहीं देखा. केस किया तो लखनऊ में रह रहे ससुराल के रिश्तेदार धमका रहे हैं. अब वह राजनेताओं से आयोग तक चक्कर लगा रही है.
पीड़िता ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. रूपरेखा वर्मा, ताहिरा हसन और डॉ. सुधा वाजपेयी के साथ पत्रकार वार्ता की. उसका आरोप है कि पहला फरेब तो उसकी खुद की मामी कनीज फातिमा ने किया. सबकुछ जानते हुए शादी का ताना-बाना बुना.

10 अप्रैल 2014 को शादी हो गई. ससुर सैयद इंकेसार हुसैन मूलत: अंबेडकरनगर के मछलीगांव के रहने वाले हैं. वे अल फरहद नाम से एक कंपनी चलाते हैं जो हीरों की डीलिंग भी करती है. उनके बेटे ने किसी अमेरिकी महिला से शादी कर ली थी जो उनके सामाजिक रुतबे के अनुरूप नहीं था, इसलिए उन्होंने उससे दूसरी शादी करवा दी.
एसिड अटैक की मिल रही है धमकी-
पीड़िता का आरोप है कि लखनऊ में जब से उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, उस पर हमले किए जा रहे हैं. कुछ रोज पहले कोर्ट में अर्जी देकर लौटते समय उस पर पानी का गुब्बारा फेंका गया और धमकाया गया कि अगली बार इसी तरह तेजाब फेंका जाएगा.







Article source - jagran.com
Next PostNewer Post Previous PostOlder Post Home
Powered by Blogger.

About

Random Posts

Video of Day

News

Blogger templates

Lorem 1

Shooting

Racing

Lorem 4

Video of Day

Sponsor Advertisement

Join Us

Blogroll

Pages

Advertisement

Ads

Advertisement

Advertisement With Us

Technology

Month Popular News