Latest News

भारत में ही है ऐसी जगह, जहां बिना शादी के संबंध बनाते हैं लोग

गरासिया समाज में दाम्पत्य की अनोखी परंपरा है, जो करीब-करीब लिव इन की तरह ही है। आम भारतीय समाज में अभी भी इस तरह की परंपरा को स्वीकार नहीं किया गया है।

शादी नहीं करने के पीछे इस समाज की धारणा है कि इनके परिवारों में किसी ने पहले शादी की तो संतान नहीं होगी। आदिवासी होने की वजह से हो सकता है कि लिव इन रिलेशनशिप का मतलब नहीं जानते, लेकिन रहते इसी तरह हैं। यहां, लड़के-लड़की बिना शादी के साथ रहने लगते हैं और बच्चे पैदा करते हैं।
ये गरासिया आदिवासियों की सालों पुरानी परंपरा है। गरासिया, राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में रहते हैं। राजस्थान के पाली, उदयपुर और सिरोही जिले के कुछ गांवों में इनके परिवार बसे हैं। गरासिया समाज में पहले दाम्पत्य की शुरुआत हो जाती है। समाज के पंचायत की 'दापा प्रथा' यानी युवक-युवती के सहमत होने पर लड़की पक्ष को सामाजिक सहमति से कुछ राशि दे दी जाती है। इसके बाद लड़के-लड़कियां बिना शादी के पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगते हैं। हालांकि, बच्चे पैदा होने के बाद वे अपनी सहूलियत से कभी भी शादी कर सकते हैं।
सालों पहले गरासिया समाज के चार भाई कहीं जाकर बस गए थे। तीन ने शादी की और एक बिना शादी (लिव इन रिलेशन) के रहने लगा। संयोग से शादीशुदा भाइयों को कोई औलाद नहीं हुई। सिर्फ चौथे भाई की वजह से वंश और परिवार चला। कहते हैं कि इसी के बाद, गरासिया समाज की पीढ़ियों से यह धारणा चली आ रही है।






Article source - news24online.com
Next PostNewer Post Previous PostOlder Post Home
Powered by Blogger.

About

Random Posts

Video of Day

News

Blogger templates

Lorem 1

Shooting

Racing

Lorem 4

Video of Day

Sponsor Advertisement

Join Us

Blogroll

Pages

Advertisement

Ads

Advertisement

Advertisement With Us

Technology

Month Popular News