Latest News

इराक को 40 साल बाद मिली 'ब्यूटी क्वीन', ISIS की धमकियों से बेखौफ लड़कियों ने लिया हिस्सा

आईएस के आतंक से सर्वाधिक प्रभावित देशों में से एक इराक में 40 साल बाद मिस ईराक ब्यूटी कॉन्टेस्ट शुरू हुआ। 40 साल बाद हुए प्रतियोगिता को 20 साल की शायमा अब्देल रहमान ने जीता।

शायमा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि इराक आगे बढ़ रहा है। ये आयोजन बहुत भव्य था और इराकियों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौटी।
आईएस ने दी थी धमकी
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली लड़कियां बेखौफ थीं, आयोजकों को आईएस की तरफ से लगातार धमकियां मिल रहीं थीं। आतंकी प्रतियोगिता को आयोजित करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। इस वजह से आयोजकों ने स्विम सूट सेशन स्थगित कर दिया है, तथा प्रतियोगिता के फाइनल के सीधे प्रसारण पर भी रोक लगा दी।
इस प्रतियोगिता में पहली बार 150 ईराकी लड़कियां जींस- टीशर्ट पहन कर प्रतियोगिता में शामिल हुई। इन लड़कियों पर कट्टरपंथी संगठन की धमकियों का कोई असर नहीं दिखा। गौरतलब है कि इराक के लगभग एक तिहाई भाग पर आईएस का कब्जा है। कट्टरपंथी हमेशा महिलाओं के शरीर ढ़के रहने का फरमान जारी करते रहते हैं इसका पालन न करने वालों को मौत के घाट उतार दिया जाता है।
article source - news24online. com
Next PostNewer Post Previous PostOlder Post Home
Powered by Blogger.

About

Random Posts

Video of Day

News

Blogger templates

Lorem 1

Shooting

Racing

Lorem 4

Video of Day

Sponsor Advertisement

Join Us

Blogroll

Pages

Advertisement

Ads

Advertisement

Advertisement With Us

Technology

Month Popular News