भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आया Zero Rupee Note का चर्चा का विषय बना हुआ है। यह 500 रुपए की तरह दिखता है। जब कोई रिश्वत मांगता है तो पहले यह नोट पकड़ाया जाता है फिर उसे गिरफ्तार कर लिया
जाता है।
यह अनोखी मुहिम तमिलनाडु में 9 साल पहले शुरू हुई थी जो अब देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी है। तमिलनाडु में ‘5th पिलर’ की संस्था ने इसे शुरू किया था। अबतक ऐसे 25 लाख नोट बांटे जा चुके हैं। इसका असर ऐसा है कि अब रिश्वत मांगने वाले इससे डरने लगे हैं।
क्या है इसकी खासियत
इस नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक की जगह ‘भ्रष्टाचार खत्म करो’ लिखा है। साथ ही नोट पर 100 या 500 रुपए की जगह ‘0’ लिखा है। इसके अलावा संस्था का फोन नंबर और ईमेल आईडी नोट पर छपा है।कहां से मिल सकता है नोट?
यह Zero Rupee Note कोई भी ‘5th पिलर’ की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट करवा सकता है। यह नोट पांच भाषाओं (हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु) में तैयार किए गए हैं। इस नोट के जरिए अब तक हजारों ऐसे लोग जो रिश्वत मांगते हैं उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।
article source - news24online.com

