Latest News

'वे मेरे साथ तब तक गलत काम करते रहे जब तक कि मैं बेहोश नहीं हो गई'

आतंकवादी संगठन आईआईएस के पास सेक्स गुलाम के रूप में तीन महीने बिताने वाली यजीदी लड़की ने इस दौरान अपने ऊपर हुए अत्याचार और यातना की दर्दनाक दास्तां बयां की है।

Related Video
यज्दी लड़की ने यूएनएससी में सुनाई आईएसआईएस की दरिंदगी
ज़ी न्‍यूज के लिए सब्सक्राइव करें
21 साल की नाडिया मुराद बासी ताहा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया, 'आईएस के आतंकी महिलाओं और लड़कियों को पूरी तरह से बर्बाद करने के लिए रेप करते हैं। यह यातना इतनी भयावह होती है कि महिलाएं इसके बाद अपना सामान्य जीवन नहीं जी सकतीं।'
आईएसआईएस ने पिछले साल अगस्त में नाडिया को इराक स्थित उसके गांव से अगवा किया था। नाडिया ने बताया, 'आईएस ने यजीदी महिलाओं को तस्करी के लिए मांस का लोथड़ा बना दिया है।'
अपनी भयावह यातना के बारे में बताते हुए नाडिया ने कहा कि उसे एक बस में कैदकर आईएसआईएस के गढ़ मोसूल स्थित एक इमारत में लाया गया। यहां पर हजारों याजीदी महिलाएं और बच्चों को रखा गया था। यहां आतंकवादी उपहार के रूप में महिलाओं की अदला-बदली करते थे।
नाडिया ने बताया कि कुछ दिनों बाद उसे एक आदमी ले गया। नाडिया ने बताया, 'उसने मुझे जबरन तैयार होने और मेकअप करने के लिए कहा। उस भयावह रात उसने मेरा रेप किया। इसके बाद उसने रोजाना मुझे प्रताड़ित करना शुरू किया।' नाडिया ने बताया कि एक दिन उसने भागने की कोशिश की लेकिन एक गार्ड ने उसे पकड़ लिया।
नाडिया ने बताया, 'रात के समय में उस व्यक्ति ने मेरी पिटाई की। उसने मुझसे कपड़े उतारने के लिए कहा। वह गार्ड के साथ मुझे एक कमरे में ले गया। इसके बाद वे मेरे साथ तब तक गलत काम करते रहे जब तक कि मैं बेहोश नहीं हो गई।'
अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाते-सुनाते नाडिया सुबकने लगी। नाडिया ने यूएनएससी से कहा, 'मैं आप से अपील करती हूं, आप आईएस से पूरी तरह छुटकारा दिलाइए।'
नाडिया ने यूएनएससी को बताया कि आईएस के आतंकियों ने उसके कई भाइयों की हत्या कर दी और वह संयोगवश उनके चंगुल से निकलने में कामयाब हो गई। नाडिया अभी जर्मनी में रहती है। नाडिया की यह दर्द भरी दास्तां सुनकर सुरक्षा परिषद के कई सदस्य भावुक हो गए।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आईएस के आतंकियों ने 2014 में करीब 5000 याजीदी पुरुषों और महिलाओं का अपहरण किया। इनमें से करीब 2000 या तो आतंकी संगठन के चंगुल से बच निकले या उन्हें बेच दिया गया। जबकि शेष  याजीदी आज भी आतंकी संगठन के बंधक हैं।




article source - india.com
Next PostNewer Post Previous PostOlder Post Home
Powered by Blogger.

About

Random Posts

Video of Day

News

Blogger templates

Lorem 1

Shooting

Racing

Lorem 4

Video of Day

Sponsor Advertisement

Join Us

Blogroll

Pages

Advertisement

Ads

Advertisement

Advertisement With Us

Technology

Month Popular News