नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान दौरे पर घेरने वाली कांग्रेस ने अब मन की बात पर भी निशाना साधा है। कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दरअसल नोबेल का मच्छर काट गया है।
नवाज शरीफ को तो यह मच्छर पहले ही काट चुका है। उन्होंने मन की बात पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह पीएम के देशवासियों से जुडऩे का एक माध्यम है और इसका राजनीतिक उपयोग नहीं होना चाहिए। मनीष तिवारी ने कहा कि आकाशवाणी का दुरुपयोग रोका जाना चाहिए। प्रसार भारती एक्ट में कहीं भी एक पीएम को रेडियो और दूरदर्शन को इस तरह उपयोग का हक नहीं दिया गया है।
अगर पीएम किसी पब्लिक ब्रॉडकास्टर का उपयोग कर रहे हैं तो यह विपक्ष को भी यह अधीकार देना चाहिए। यह पहली बार नहीं है जब मनीष तिवारी ने इस तरह का बयान दिया है। वो पहले भी कह चुके हैं कि अगर मोदी और भाजपा का बस चले तो वे लाहौर में भी राम मंदिर बनवा दें।
Article source - news24online.com