इतना ही नहीं लड़की वालों ने दूल्हे के सगे और चचेरे भाईयों को भी बुलेट बाइक्स गिफ़्ट दी हैं. जब हर किसी को महंगे गिफ़्ट मिल रहे थे तो लड़के की बुआ को नाराज़ करने की गलती लड़की वाले कैसे कर सकते. दूल्हे की बुआ को भी होंडा एक्टिवा स्कूटी गिफ़्ट में मिली.
गौर करें की ये शादी पुणे के प्रसिद्ध उद्योगपति बाबूराव वायकर के बेटे अक्षय की पिंपरी के जाने-माने बिल्डर गुलाब वाल्हेकर की बेटी ऐश्वर्या वाल्हेकर से हुई. इस शादी में राजनीति और उद्योग जगत से जुड़े कई बड़े लोग शामिल हुए.
इस शाही विवाह के लिए बेहद खास इंतेज़ाम किया गया था. एक महल की तरह पूरे मंडप को सजाया गया. शादी में 100 से ज्यादा प्रकार के व्यंजन बनाए गए थे. इसमें 5 हजार से ज़्यादा लोग शामिल हुए. इस भव्य शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में भी वायरल हो गई हैं.
हालांकि शादी में दूल्हे को दिए गए गिफ्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद दुल्हन के पिता गुलाब वाल्हेकर ने दूल्हे को तोहफे में कार देने की बात से इनकार किया है.
उन्होंने कहा कि यह कारें खुद दूल्हे ने ही खरीदी हैं. विवाह में इसे सिर्फ दिखाने के लिए लाया गया था.