Latest News

नेवी ऑफिसर और कारोबारी की पत्नियां भी करती थीं देह व्यापार

मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार करने वाली युवतियां बड़े घरानों से ताल्लुक रखती हैं। एक युवती का पति नेवी में ऑफिसर है। दोनों ने लव मैरिज की थी। दूसरी का पति दार्जलिंग में कारोबार करता है। घटना की जानकारी पतियों
को लगने के बाद अब वे तलाक चाहते हैं। वहीं पुलिस इस रैकेट के सरगना सागर जैन और उसकी प्रेमिका को तीन दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई। दोनों अभी भी वॉट्सएप पर सक्रिय हैं।
क्राइम वॉच और जूनी इंदौर पुलिस ने सपना संगीता रोड स्थित रेड ऐपल और जेनिस मसाज पार्लर पर छापा मारा था। यहां से 8 युवतियां और 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया था। सभी मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार कर रहे थे। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही आरोपियों के परिजन थाने व कोर्ट पहुंचे। एक युवती का पति तो नेवी में ऊंचे पद पर है। उसने लव मैरिज की थी।
अखबारों में नाम छपने पर रिश्तेदारों ने उसे ताने देना शुरू कर दिए। उसने सलाखों में बंद पत्नी को जमकर फटकारा। उसने कहा परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी और तुम देह व्यापार करने लगी। अब मुझे साथ नहीं रहना। जमानत के बाद दोनों तलाक ले लेंगे।
इसी प्रकार एक युवती के पति का दार्जलिंग में व्यापार है। उसने भी पत्नी से तलाक लेने का विचार बनाया है। उधर लसूड़िया थाने में पकड़ी गई कई युवतियां पति को छोड़ चुकी हैं। टीआई आरडी कानवा के मुताबिक कई आरोपियों से परिजनों ने मुलाकात ही नहीं की।
पॉश कॉलोनियों में महिलाएं चला रहीं अड्डा
उधर देह व्यापार के खुलासे के बाद अन्य क्षेत्रों में चल रहे अनैतिक कारोबार की सूचनाएं मिलना शुरू हो गई हैं। सुदामा नगर, राजेंद्र नगर, जूनी इंदौर, महालक्ष्मी नगर, विजय नगर क्षेत्र में कई महिलाएं लड़कियों की सप्लाई करने में लिप्त हैं। सरगना महिला लड़कियों की फोटो वाॅट्सएप पर डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) लगा लेती हैं। ग्राहक फोटो देखकर बुकिंग करता है। क्राइम ब्रांच की टीम कॉल डिटेल की छानबीन कर रही है।
Article source - jagran.com
Next PostNewer Post Previous PostOlder Post Home
Powered by Blogger.

About

Random Posts

Video of Day

News

Blogger templates

Lorem 1

Shooting

Racing

Lorem 4

Video of Day

Sponsor Advertisement

Join Us

Blogroll

Pages

Advertisement

Ads

Advertisement

Advertisement With Us

Technology

Month Popular News