शायद ही दुनिया का कोई ऐसा देश बचा होगा, जहां पर लोग आतंकी संगठन आईएसआईएस से प्रभावित होकर उसमें शामिल होने के लिए नहीं गए हो। ऐसा ही एक खुलासा हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान से हुआ है, जहां पर एक
महिला ना सिर्फ इस आतंकी संगठन को फंड मुहैया कराती थीं बल्कि उनके लड़ाकों की शादी भी करवाती थीं।
पाकिस्तान पुलिस ने कराची में महिला के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह संगठन आईएसआईएस को भी फंड मुहैया कराती है। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि सर्च अभियान तब शुरू किया गया जब एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। सिंध प्रांत में आतंक विरोधी यूनिट के चीफ रजा उमर खातब ने कहा कि पकड़े गए आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसकी पत्नी ने एक धार्मिक संगठन की स्थापना की थी जिसके जरिए वह आईएसआईएस के लिए फंड जुटाती थी।
पुलिस के अनुसार, 20 महिलाओं के अल जिक्रा अकादमी नामक यह ग्रुप आईएसआईएसएल से संपर्क के लिए यूएसबी मुहैया कराता था। इसके साथ ही महिलाएं आईएसआईएस के लिए समर्थम जुटाने के लिए धार्मिक उपदेश देती थीं। ये महिलाएं आईएसआईएस के लड़ाकों की शादी के लिए लड़कियों का भी इंतजाम कराती थीं। उन्होंने बताया कि इस संगठन में शामिल सभी महिलाएं पढ़े-लिखे और अमीर परिवार से हैं।
Article source - news24online.com
