Latest News

धर्म बदलकर की शादी, पत्नी को भाई की गर्लफ्रेंड के साथ करता था एक्सचेंज

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में वाइफ स्वैपिंग (पत्नी बदलने) का एक मामला सामने आया है। एक एक्सपोर्टर अपनी पत्नी को फुफेरे भाई के साथ संबंध बनाने के लिए कहता था और खुद भाई की गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाता था। पति
की इस हरकत से परेशान होकर विक्टिम ने बुधवार शाम को थाने में केस दर्ज कराया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पीडि़त महिला ने इससे तंग आकर पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि शादी के एक महीने बाद तक तो सब कुछ ठीक था, लेकिन एक दिन छोटी-सी गलती पर उसके पति ने बुरी तरह पीटा। फिर मारपीट का सिलसिला रोज चलने लगा। पीडि़त महिला का कहना है कि करीब 6 महीने पहले उसका पति उसे लेकर फुफेरे भाई के पास दिल्ली आ गया। यहां रात में दोनों ने खूब शराब पी। इस दौरान पति के भाई की गर्लफ्रेंड भी वहां मौजूद थी। पति ने उससे उसके भाई के साथ सोने की बात कहकर खुद उसकी गर्लफ्रेंड के पास चला गया। इसके बाद पति आए दिन ऐसी ही हरकत करने लगा।
विरोध करने पर शादी तोडऩे और उसे छोडऩे की धमकी देने लगा। उसके मुताबिक, पिछले छह महीने के अंदर पति ने कई बार उसे फुफेरे भाई के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने पर मजबूर किया। पीडि़ता ने बताया कि एक महीने पहले कानपुर में एक दोस्त के साथ तीन दिन के लिए वाइफ एक्सचेंज करने की बात कही। इस दौरान वो डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी। विरोध करने पर पति ने उसे इतना पीटा कि बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई। जिसके चलते उसका गर्भपात हो गया। अब वो कभी मां नहीं बन सकती है।
इस पूरी घटना के बाद पीडि़त महिला ने घरवालों को पूरी आपबीती सुनाई। फिर उसके मां-बाप उसे लेकर घर आ गए। महिला के पिता का कहना है कि दामाद के घरवाले से बात करने की कोशिश की, लेकिन वे झगड़े पर उतारू हो गए।
चकेरी थाना के एसओ राजीव द्विवेदी के मुताबिक, पीडि़त महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उसके पति ने धर्म परिवर्तन कर शादी की थी। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।






Article source - patrika.com
Next PostNewer Post Previous PostOlder Post Home
Powered by Blogger.

About

Random Posts

Video of Day

News

Blogger templates

Lorem 1

Shooting

Racing

Lorem 4

Video of Day

Sponsor Advertisement

Join Us

Blogroll

Pages

Advertisement

Ads

Advertisement

Advertisement With Us

Technology

Month Popular News