सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के लिए पुलिस जिम्मेदार है लेकिन एक दरोगा को दिल्ली पुलिस ने व्हाट्सऐप पर लड़की से दोस्ती बढ़ाते पकड़ा है। खबरों के अनुसार उत्तर प्रदेश के ट्रांसगोमती
में एक दरोगा साबह नइट ड्यूटी पर तैनात थे।
रात में गश्त करने की बजाय दरोगा साहब व्हाट्सऐप पर खूबसूरत लड़की की तस्वीर देखकर चैटिंग करने लगे। कुछ देर में ही दरोगा साहब नजदीकी बढ़ाने लगे। लेकिन जब सुबह हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल यह खूबसूरत लड़की और कोई नहीं बल्कि एक आईपीएस अफसर थी।
आनन-फानन में दरोगा जी ने माफी मांगी और तुरंत अपना नंबर बदल डाला। बताया जा रहा है कि दरोगा ने यह हरकत तब शुरू की जब उन्हें एक अंजान नंबर से संदेश मिला। खूबसूरत प्रोफाइल फोटो देखकर बातचीत शुरू कर दी। सारी रात दरोगा जी दोस्ती बढ़ाने में लगे रहे जबकि लड़की उन्हें बहलाती रही।
अगले दिन पता लगा की दिल्ली पुलिस विंग महिलाओं से छेड़छाड़ पर सर्वे कर रही थी और वो नंबर एक आईपीएस अधिकारी का था। दरोगा जी बौखला गए और माफी मांगते हुए कहने लगे कि उन्होंने कोई उल्टा-सीधा मैसेज नहीं भेजा। हालांकि, बात यहीं खत्म हो गई लेकिन सदमें से भरे दरोगा जी ने अपना नंबर ही बदल डाला।
article source - jagran.com
