एकांत में प्रेमिका को बुलाकर रंगरेलियां मनाना प्रेमी और प्रेमिका दोनों को भारी पड़ा। इस युगल को चार युवकों ने घेर लिया। उन्होंने प्रेमी की पिटाई कर उसे भगा दिया और
युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस संबंध में प्रेमी की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन फरार हैं।पुलिस के अनुसार उत्तराखंड की सीमा से सटे बिजनौर उप्र के एक गांव निवासी युवती का झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
गत दिवस को प्रेमी के कहने पर प्रेमिका उससे मिलने लक्सर आ गई। इसके बाद दोनों लक्सर खानपुर मार्ग स्थित गंगनौली गांव के जंगल में एकांत में बैठे थे।
आरोप है कि तभी स्थानीय चार युवकों ने वहां पहुंचकर पिटाई कर प्रेमी को भगा दिया और युवती को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। उधर, युवकों से जान बचाकर भागा प्रेमी युवक गोरधनपुर पुलिस चौकी पहुंचा। प्रेमी ने चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो तीन युवक भाग गए। एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। घटनास्थल लक्सर कोतवाली का होने के कारण कोतवाली निरीक्षक जयदेव आर्य भी मौके पर पहुंचे।
इसके बाद पीड़िता व उसके प्रेमी एवं आरोपी युवक को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। कोतवाली निरीक्षक जयदेव आर्य ने बताया कि पकड़ा गया युवक विमल निवासी लक्सर के गंगनौली का रहने वाला है। आरोपी के साथ उसके दो साथी गंगनौली तथा एक सिकंदरपुर गांव का रहने वाला है। उनकी तलाश की जा रही है।

Article source - jagran.com