पैगंबर ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के खिलाफ हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी की टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में वर्ग विशेष ने शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक
भारी तादाद में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
भारी भीड़ देखकर लोग अनहोनी की आशंका में घरों में दुबके रहे। कई जगह बाजार तक बंद हो गए। गुस्साये लोगों ने नारेबाजी कर कमलेश तिवारी के पुतले फूंके और फांसी देने की मांग की। कमलेश तिवारी के बयान के बाद राज्य सरकार के लिए संकट वाले हालात पैदा हो सकते हैं।
मालूम हो कि कमलेश तिवारी ने हजरत मोहम्मद साहब पर टिप्पणी की थी जिसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में समुदाय विशेष का प्रदर्शन जारी है। राजधानी लखनऊ सहित बेहद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बेहद संवेदनशील शहर मुजफ्फरनगर में भी विरोध की लहर तेज हो गई है।
article source - india.com
